युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
| Oct 22, 2026, 19:38 IST
जौनपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जनपद में कोतवाली थानान्तर्गत पुलिस ने चाकू से युवक पर हमला करने के दो आरोपितों को
गुरुवार 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी ने बताया कि काेतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय नगर पालिका परिषद के पास राजेश बिंद के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। इस घटनाक्रम में कोतवाली थाना पुलिस टीम ने दो आरोपित सुमित गौड़ (22) पुत्र परमेश, निवासी चितरसारी और अरुण बिंद(20) पुत्र त्रिलोकी बिंद, निवासी मानेपुर (मीरपुर), थाना लाइन बाजार को गिरफ्तार किया
है। आराेपिताें के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र

