home page

हत्या के प्रयास मामले का एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
हत्या के प्रयास मामले का एक आरोपित गिरफ्तार


जौनपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में जलालपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि जलालपुर थाना पुलिस टीम ने उक्त मामले के आरोपित नितिन कुमार राजभर पुत्र धर्मेन्द्र राजभर निवासी ग्राम रेहटी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र