home page

जौनपुर में तमंचे के बल पर 68 हजार की लूट

 | 
जौनपुर में तमंचे के बल पर 68 हजार की लूट


जौनपुर,17 जुलाई (हि. स.)। जौनपुर में शुक्रवार की देर शाम शहर कोतवाली थाना क्षेत्र रसूलाबाद स्थित पुलिस बूथ के पास बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर देशी शराब की दुकान के एक कर्मचारी से 68 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

आदमपुर स्थित देशी शराब की दुकान की अनुज्ञापी प्रियंका जायसवाल के कर्मचारी स्कूटी से दिनभर की बिक्री की रकम लेकर जा रहे थे। देर शाम करीब सात बजे जब कर्मचारी मील चौराहा स्थित रेलवे अंडरपास के भीतर पहुंचा तो पहले से घात लगाए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया और चौकियां रोड की तरफ भाग गए।

लूट की यह घटना उस स्थान पर हुई, जहां से कुछ ही दूरी पर एक पुलिस बूथ स्थित है। इस वारदात ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मामले काे संदिग्ध बताते हुए कहा कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित रास्तों पर तलाश अभियान चला रही हैं।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव