home page

श्योपुरः वीरपुर के नहेलापुरा में जाटव-रावत समाज के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडो व कुल्हाड़ी से किया हमला

 | 
श्योपुरः वीरपुर के नहेलापुरा में जाटव-रावत समाज के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडो व कुल्हाड़ी से किया हमला


श्योपुरः वीरपुर के नहेलापुरा में जाटव-रावत समाज के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडो व कुल्हाड़ी से किया हमला


श्योपुरः वीरपुर के नहेलापुरा में जाटव-रावत समाज के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडो व कुल्हाड़ी से किया हमला


श्योपुर , 05 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में वीरपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले बड़ागांव के नहेलापुरा में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात जाटव और रावत समाज लोगों के बीच पाटोर पर कब्जा करने की बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस मामले में जाटव समाज के 21 लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 43 लोगों को अपराधी मानते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लाठी-डंडे और कुल्हाडी से किये गये हमले से घायल हुए लोगों को वीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद श्योपुर जिला अस्ताल के लिये रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार भैंरू जाटव और परसू जाटव दो भाई नहेलापुरा के बड़ागांव में रहते थे। परसू की मौत के बाद भैंरू जाटव और उसका परिवार व भाई के बच्चे सभी वीरपुर आकर रहने लगे, लेकिन उनकी जमीन व पुरानी पाटोर वहीं बनी हुए है, जिनका उपयोग वे कृषि संयंत्र एवं मवेशियों के लिये चारा भरने मंे करते चले आ रहे थे, लेकिन विगत दिनों पहले रावत समाज के लोगों ने उसकी पाटौर पर कब्जा कर लिया। सोमवार की रात को उनकी पाटोर को हटाकर पत्थरों को ट्रॉली में भर रहे थे। जाटव समाज के लोग जब सोमवार की रात को नहेलापुरा पहुंचे और रावत समाज के लोगों को पाटोर हटाने से रोकने लगे, तभी रात्रि करीब 11 बजे दर्जनों की संख्या में लाठी-डंडे और कुल्हाड़िया लेकर रावत समाज के लोग ने उन पर हमला कर दिया। आपस में हुए इस खुनी संघर्ष में जाटव समाज के 21 लोग घायल हो गये, जबकि रावत समाज के तीन लोगों को चोटे आई हैं। इस घटना को क्रम की बीते लगभग 24 घंटे का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस द्वारा एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये जा रहे हैं।

घटनाक्रम में ये लोग हुए घायल

इस खूनी संघर्ष में रामजीलाल जाटव, रामप्यारी जाटव, शतीष जाटव, संजो जाटव, सुरेन्द्र जाटव, करिष्मा जाटव, अशोक जाटव, रामरति जाटव, समीना जाटव, रामकटोरी जाटव, भौंरू जाटव, नर्मदा जाटव, रामअवतार जाटव, वीरसिंह जाटव, अभिषेक जाटव, राजश्री जाटव, राजेन्द्र जाटव हल्की जाटव, रामवीर जाटव, हैमा जाटव घायल हुए है। जिनमंे से प्राथमिक उपचार के बाद श्योपुर रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस के अनुसार रावत समाज की ओर से मुकेश रावत रामनिवास रावत और रामसिंह रावत को चोट लगना बताया गया है।

पुलिस ने घायलों को भी बना दिया आरोपी, 43 पर मामला दर्ज

नहेलापुरा में जाटव समाज के लोगों पर किये गये हमले में शिकायत के बाद पुलिस ने रामनिवास रावत, रामसिंह रावत, शिवचरन रावत, श्रीनिवास रावत, मायाराम रावत, मुकेश रावत, आकाश रावत, रामअवतार रावत, लखन रावत, दिनेश रावत, बट्टो रावत, रामबाबू रावत, लालपति रावत, बंटी रावत, लक्षी रावत, लालसिंह रावत निवासीगण नहेलापुरा एवं मातादीन रावत, केदार रावत, वीरसिंह रावत, प्रीतम रावत, बदनसिंह रावत विजयसिंह रावत सहित 22 लोगों पर धारा 115(2), 296(ंए), 351(3), 191(2), 191(3), एसएसी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं रावत समाज के लोगों की ओर से दर्ज कराई कई शिकायत के आधार पर धारा सिंह, रामजीलाल जाटव, रामप्यारी जाटव, शतीष जाटव, संजो जाटव, सुरेन्द्र जाटव, करिष्मा जाटव, अशोक जाटव, रामरति जाटव, समीना जाटव, रामकटोरी जाटव, भौंरू जाटव, नर्मदा जाटव, राम अवतार जाटव, वीरसिंह जाटव, अभिषेक जाटव, राजश्री जाटव, राजेन्द्र जाटव, हल्की जाटव, रामवीर जाटव और हैमा जाटव को भी आरोपी बनाया है, जिनमें से कई लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

जाटव समाज दे रहा आंदोलन की चेतावनी

जाटव समाज के लोगों पर किये गये हमले को लेकर सामाजिक संगठनों द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है। समाज के लोगों के कहना है कि इस तरह की घटनाऐं पूर्व में भी विजयपुर क्षेत्र में घटित हो चुकी है।

वर्जनः-

यह पूरा विवाद जमीनी विवाद पर कब्जे को लेकर हुआ है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। दोनों पक्षों की ओर से कुल 43 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया है, फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महाराज सिंह बघेल, थाना प्रभारी, वीरपुर

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत वैष्‍णव