home page

विशेष अभियान में बक्सर पुलिस की कार्रवाई, 11 गिरफ्तार

 | 

बक्सर, 23 अगस्त (हि.स.)। बक्सर पुलिस द्वारा 22 अगस्त को जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार सभी 11 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अपराध के मुख्य शीर्ष के मामलों में हत्या के प्रयास कांड में 3 तथा अन्य कांड में 1 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। वहीं शराब से जुड़े मामलों में सेवन के आरोप में 5 तथा शराब बरामदगी के मामले में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 362.88 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस ने विभिन्न मामलों में 20 वारंटों का निष्पादन किया, जबकि 6 कुर्की वारंट का भी निष्पादन किया गया। एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

वहीं वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 34 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra