पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा : 86 ग्राम एमडी बरामद
जोधपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस आयुक्तालय की तरफ से नशे के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई के तहत रविवार को जिला पश्चिम की स्पेशल टीम ने मादक पदार्थ तस्कर का पीछा करते हुए उसे पकड़ा और 86 ग्राम एमडी ड्रग को जब्त किया। आरोपी से पुलिस की तरफ से अब अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशानुसार एवं डीसीपी मुख्यालय शहीन सी के सुपरविजन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने 86 ग्राम एमडी के साथ उदयपुर निवासी अंकित माथुर पुत्र प्रकाश चंद्र माथुर, निवासी 4/441, गोवर्धन विलास, उदयपुर को गिरफ्तार किया।
आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि कमिश्नरेट स्पेशल टीम प्रभारी मेहराज तंवर मय टीम द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी अंकित माथुर के पास से 86 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई। आरोपी एमडी लेकर उदयपुर जाने की फिराक में था तथा झालामंड सर्किल के पास बस का इंतजार कर रहा था। टीम द्वारा लगातार करीब तीन घंटे तक पीछा करने के बाद आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

