home page

जेलर ने जेल प्रहरी के खिलाफ दर्ज करवाया लापरवाही का मामला

 | 
जेलर ने जेल प्रहरी के खिलाफ दर्ज करवाया लापरवाही का मामला


जोधपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। करवड़ थाने में सेंट्रल जेल के जेलर ने अपनी ही जेल के प्रहरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस हादसे में एक जेल प्रहरी की मौत हो गई थी और स्वयं जेलर व चालक घायल हो गए थे। जलेर आरोप लगाया है कि जेल प्रहरी ने लापरवाही से गाड़ी चलाई जिसकी वजह से हादसा हुआ और वो घायल हो गए, जबकि उनके एक साथी की मौत हो गई।

जेलर हड़मत सिंह राजपूत ने करवड़ थाने में जेल प्रहरी पप्पाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि गाड़ी को प्रहरी चला रहा था। उसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए नीलगाय से गाड़ी टकरा दी। इसके चलते उनका साथी जेल प्रहरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि बीस फरवरी की अल सुबह सूरपुरा कल्ला के पास सडक़ हादसा हुआ था। जिसमें आवारा पशु से जेलकर्मियों की गाड़ी टकराकर पलटी खा गई थी। इसमें जेल प्रहरी गोपाराम की मौत हो गई थी। सभी नागौर से लौट रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश