home page

जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पर हमला, जोधपुर रैफर

 | 
जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पर हमला, जोधपुर रैफर


जोधपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। हमलावरों ने न केवल बेनीवाल का रास्ता रोककर मारपीट की, बल्कि दहशत फैलाने के लिए चार राउंड फायरिंग भी की। इस हमले में बेनीवाल का एक साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश बेनीवाल पूर्व विधायक नारायण राम बेड़ा के परिवार में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने आसोप थाना अंतर्गत गछीपुरा गांव गए थे। जब बेनीवाल समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी करीब 10 से 15 हमलावरों ने पूर्व नियोजित प्लानिंग के तहत उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने बेनीवाल और उनके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और हवा में गोलियां चलाईं। हमले में एक साथी के सिर पर गंभीर चोट आई हैं।

घायलों को तुरंत भोपालगढ़ उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। प्रकाश बेनीवाल ने आसोप थानाधिकारी से संपर्क कर आरोपितों की तुरंत पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश