home page

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार

 | 
अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार


अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार


जौनपुर, 06 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस ने शुक्रवार काे अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ महिलाओं समेत कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल, पीली धातु की एक चेन, चार मोबाइल फोन और 8,180 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाले स्थानों, मेलों और बाजारों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चंद्रशेखर ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों, जिनमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3,480 रुपये, एक पीली धातु की चेन, दो चोरी की मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद चेन कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है, जबकि एक मोटरसाइकिल गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं और अलग-अलग जनपदों में घूमकर यह काम करते हैं। मेले और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। गिरोह में शामिल महिलाएं बाजारों और कस्बों में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चेन काटकर चोरी करती थीं। चोरी के सामान को बेचकर मिलने वाली रकम से सभी अपना खर्च चलाते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव