home page

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 25.56 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

 | 
अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 25.56 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद


किशनगंज, 21 मार्च (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिघलबैंक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पुनम लिम्बु, पिता महेंद्र लिम्बु, निवासी शिवसताक्षी, जिला झापा (नेपाल) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 25.56 ग्राम ब्राउन शुगर, 6,655 नेपाली करेंसी तथा नेपाली नंबर प्लेट लगी होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है, ताकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। इस मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।एसपी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह