छग : अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का पर्दाफाश, 42 आरोपित गिरफ्तार
रायपुर, 26 मार्च (हि.स.)। रायपुर पुलिस ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपेरशन में पुलिस ने तीन अवैध कॉल सेंटरों पर एक साथ दबिश देकर 42 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल के निर्देशन में की गई।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 67 मोबाइल, 18 लैपटॉप, 28 कंप्यूटर और 3 वाईफाई राउटर जब्त किए हैं। गिरोह मुख्य रूप से अमेरिका के नागरिकों को टारगेट कर लोन और सिबिल स्कोर सुधार के नाम पर ठगी करता था। लगभग 16 लाख 53 हजार रुपये का मशरुका जब्त किया गया है।
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि, पांच चरणों में साजिश रची जाती थी। पहले चरण में डेटा कलेक्शन और टारगेट व्हाट्सएप, टेलीग्राम और मेल ग्रुप्स के जरिए अमेरिका के लोन आवेदकों का डेटा जुटाया जाता था। इंटरनेट कॉलिंग ऐप के माध्यम से कॉल कर स्क्रिप्ट के आधार पर बातचीत की जाती थी।
दूसरे चरण में सिबिल स्कोर के नाम पर पीड़ित से बैंकिंग जानकारी लेकर उसे सिबिल स्कोर खराब बताया जाता था और सुधार का झांसा दिया जाता था। तीसरे चरण में फर्जी चेक से रकम दिखाना “क्लोन चेक” के जरिए पीड़ित के खाते में छोटी रकम जमा दिखाकर सिस्टम की कमजोरी का फायदा उठाया जाता था। चौथे चरण में रकम वापस मांगना भरोसा बनने के बाद पीड़ित से “गिफ्ट कार्ड” के जरिए रकम वापस मांगी जाती थी।
पांचवे चरण में गिफ्ट कार्ड से हवाला ट्रांसफर गिफ्ट कार्ड को कैश में बदलकर रकम हवाला के जरिए भारत भेजी जाती थी, जो अहमदाबाद में बैठे मास्टरमाइंड तक पहुंचती थी।
गिरोह पीड़ितों को डराने के लिए फर्जी अरेस्ट वारंट भेजता था और तुरंत भुगतान न करने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी देता था, जिससे लोग मानसिक दबाव में पैसे दे देते थे।
थाना गंज के पिथालिया कॉम्प्लेक्स में दो कॉल सेंटर और न्यू राजेंद्र नगर के अंजनी टॉवर में एक कॉल सेंटर संचालित हो रहा था। गुजरात से मास्टरमाइंड और चीन से तकनीकी सपोर्ट मिल रहा था। देश के सात राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मेघालय, हरियाणा और पंजाब के युवक इस नेटवर्क में शामिल थे। 25 मार्च बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया गया।
पुलिस ने बताया कि, तीनों कॉल सेंटर में 3 सुपरवाईजर थे, रोहित यादव, गौरव यादव एवं सौरभ सिंह कॉल सेंटर का संचालन करते है, प्रत्येक कॉल सेंटर में कर्मचारियों की नियुक्ति होती है, जिनको 15 हजार रूपये मासिक वेतन एवं कमीशन पर रखा जाता है। कर्मचारी यूएसए. में कॉल करते है और बैंक लोन/सिबील सुधार/फ्रॉड ट्रांजक्शन के लिये कॉल करते है और इन सभी सुधार कार्य हेतु कंपनी द्वारा बैंक में रकम जमा करना बताते हैं, उक्त रकम को वापस गिफ्ट कार्ड के माध्यम से भारतीय मुद्रा में बदलकर विदेश में बैठे नागरिकों से ठगी करते है। सुपरवाईजरों को इसके लिये 30 हजार रुपये मासिक वेतन और ठगी हुई मुद्रा का 2 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होता है।
थाना गंज के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपितों में
01.अनिल कुमार यादव ऊर्फ रोहित यादव निवासी अहमदाबाद गुजरात, हाल पता शंकर नगर मोवा रायपुर।
02. सौरभ राजपूतनिवासी अहमदाबाद गुजरात, हाल पता शंकर नगर मोवा रायपुर।
03. अभिषेक शर्मा निवासी मोदी नगर गाजियाबाद उप्र, हाल पता आकृति आईएनए लालपुर रायपुर।
04. रोहित शर्मा निवासी अमराईबाडी गांधीनगर अहमदाबाद गुजरात हाल पता रहेजा रेसीडेंसी अवंति विहार तेलीबांधा रायपुर।
05. सोनू कुमार भारती निवासी ग्राम मुण्डेरा उप्र हाल पता लालपुर मुस्कान रेसीडेंसी टिकरापारा रायपुर।
06. राहुल प्रजापति निवासी गंगानगर अहमदाबाद गुजरात हाल पता अवंति विहार रायपुर।
07. मयुर खडपे निवासीअहमदाबाद गुजरात हाल पता आकृति आईएनए लालपुर रायपुर।
08. नितेश गुरूंग निवासी काशीहिल मेघालय हाल पता आकृति आईएनए लालपुर रायपुर।
09. अजय चौधरी निवासी काशीहिल मेघालय हाल पता आकृति आईएनए लालपुर रायपुर।
10. आदित्य कुमार निवासी गुडगांव हरियाणा हाल पता मुस्कान रेसीडेंसी टिकरापारा रायपुर।
11. सागर कायस्थ निवासी गोडासर अहमदाबाद गुजरात हाल पता लालपुर आकृति आईएनए टिकरापारा रायपुर।
12. निखिल क्षत्रिय निवासी ओडव अहमदाबाद गुजरात हाल पता आकृति आईएनए लालपुर टिकरापारा रायपुर।
13. चुन्ना पटेल निवासी मानपुर चित्रकुट उप्र हाल पता मुस्कान रेसीडेंसी टिकारापारा रायपुर।
14. मोहम्मद अल्तमस मउ उप्र हाल पता मुस्कान रेसीडेंसी पचपेडी नाका टिकरापारा रायपुर।
15. विष्णु कुशवार निवासी रामोद गुजरात हाल पता रहेजा रेसीडेंसी अवंति विहार रायपुर।
16. ऋभ राज निवासी ग्राम गोपालपुर पटना बिहार हाल पता रहेजा रेसीडेंसी अवंति विहार रायपुर।
17. दिनेश लालवानी निवासी कृष्णा नगर अहमदाबाद गुजरात हाल पता महावीर नगर तेलीबांधा रायपुर।
18. अनिकेत दुबे निवासी ग्राम बटवा अहमदाबाद गुजरात हाल पता अमलीडीह गांधी नगर न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
19. काजल आचार्य निवासी मेघालय हाल पता न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
20. प्रकाश द्विवेदी निवासी ग्राम बनीसाबाडी उप्र हाल पता बजाज कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
21. दीप सिंह यादव निवासी गरूनपुर गुजरात हाल पता महावीर नगर तेलीबांधा रायपुर।
22. सत्यम तिवारी निवासी ग्राम रामपुर सेमराहा उ.प्र.हाल - शैलेन्द्र जैन बजाज कालोनी म न 00314 थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।
23. मोहम्मद गुफरान हुसैन निवासी ग्राम भैसना उ.प्र. हालपता अमलीडीह रायपुर।
24. ओम कोढवले निवासी ग्राम सेवते महाराष्ट्र हाल पता अमलीडीह रायपुर।
25. राजेन्द्र सिंह जाला निवासी ग्राम पोठ गुजरात हाल पता- अमलीडीह रायपुर।
26. शाह अमन निवासी मठ उ.प्र. हाल पता- अमलीडीह रायपुर।
27. राज द्विवेदी निवासी ग्राम बस्तर उ.प्र. हालपता - महावीर नगर रायपुर।
28. शिवम पांडे निवासी ग्राम निबि उ.प्र. हालपता महावीर नगर रायपुर।
29. रिषभ यादव निवासी इटावा उ.प्र. हालपता महावीर नगर रायपुर।
30. करन परमार निवासी गुजरात हालपता शंकर नगर रायपुर।
31. अमन पांडे निवासी ग्राम निबीखाई उ.प्र. हालपता शंकर नगर रायपुर।
32. रोहित कुमार चंचल निवासी गोदरा उ.प्र. हालपता अमलीडीह रायपुर।
33. देवेश द्विवेदी निवासी ग्राम निबीखाई उ.प्र. हालपता - शंकर नगर रायपुर।
थाना न्यू राजेन्द्र नगर के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपितों में
34. गौरव यादव निवासी नारोल गुजरात हाल पता तेलीबांधा रायपुर।
35. अभिषेक राजपूत निवासी ग्राम बरमाझोर उप्र, हाल पता तेलीबांधा रायपुर।
36. अमरेन्द्र राजपूत निवासी गुजरात हाल पता अशोका रतन विधानसभा के पीछे रायपुर।
37. गुरप्रीत सिंग निवासी अमृतसर पंजाब हालपता खुशी रेसीडेंसी रायपुर।
38. मनीष पाल उर्फ मोनू निवासी ग्राम ददनापुर उप्र। हाल पता अशोक रतन तेलीबांधा रायपुर।
39. प्रताप सिंग निवासी ग्राम बोजा, पंजाब, हाल पता खुशी रेसीडेंसी रायपुर।
40. अजय सिंग राजपूत निवासी ईसनपुर गुजरात हाल पता वीआईपी रोड रायपुर।
41. राकेश राजभर निवासी नीयर रंगोली अहमदाबाद हाल पता खुशी रेसीडेंसी रायपुर।
42. उत्तम दुबे निवासी ग्राम पिपरामेघांव उप्र। हाल पता अशोक रत्न रायपुर।
गिरफ्तार आरोपितों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 83/26 धारा 61(2), 112(2), 316(2), 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338, 340(2) बी.एन.एस एवं 66(सी), 66 (डी) आई.टी. एक्ट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 131/26 धारा 61(2), 112(2), 316(2), 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338, बी.एन.एस एवं 66(सी), 66 (डी) आई.टी. एक्ट* का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

