home page

राजगढ़ः अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

 | 
राजगढ़ः अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर


राजगढ़, 20 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा अभयपुर जोड़ स्थित चित्रांश वेअरहाउस के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल हुए युवकों में 22 वर्षीय ईश्वर पुत्र लालसिंह तंवर निवासी अभयपुर और माखन मेहर शामिल हैं। ईश्वर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार ईश्वर के घर में शादी थी और वह बर्फ की सिल्ली लेकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान वेअरहाउस के सामने अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और चालक का सुराग लगाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक