home page

राजगढ़ः मेढ़ की मिट्टी खोदने पर दो पक्ष आमने-सामने,डंडों से हुई मारपीट में छह घायल

 | 
राजगढ़ः मेढ़ की मिट्टी खोदने पर दो पक्ष आमने-सामने,डंडों से हुई मारपीट में छह घायल


राजगढ़, 03 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम केशरियाबे में मेढ़ की मिट्टी खोदने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कुल छह लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार ग्राम केशरियाबे निवासी रतिराम (58) पुत्र नंदराम रुहेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार की शाम उसने मेढ़ से मिट्टी खोदने से मना किया था। इसी को लेकर गांव के राहुल पुत्र लक्ष्मीनारायण रुहेला,अंकित पुत्र नारायणसिंह,गोरेलाल पुत्र घीसालाल, शिवराज पुत्र भारतसिंह और पर्वतसिंह पुत्र भंवरलाल रुहेला ने गाली-गलौज करते हुए उस पर व उसके परिजनों पर डंडों से हमला किया।हमले में रतिराम, संजू और मधुबाई घायल हुए। पुलिस ने आरोपितों पर धारा 296(बी), 115(1), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दूसरी ओर, अंकित (25) पुत्र नारायणसिंह रुहेला ने भी पलटकर शिकायत दर्ज कराई। उसके अनुसार, इसी विवाद में रतिराम पुत्र नंदराम रुहेला और संजू पुत्र रतिराम ने उस पर तथा गोरेलाल और राहुल पर डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। इसमें तीनों को चोटें आईं। इस मामले में पुलिस ने धारा 296(बी), 115(1), 351(3), 324(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक