home page

इंदौरा पुलिस ने पकड़ा उद्धघोषित अपराधी

 | 
इंदौरा पुलिस ने पकड़ा उद्धघोषित अपराधी


धर्मशाला, 08 मार्च (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना इंदौरा के एक पुराने मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक उद्घघोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामला 23 मई 2012 का है जिसमें उक्त अपराधी के खिलाफ धारा 379 आईपीसी तथा धारा 41, 42 भारतीय वन अधिनियम के तहत पुलिस थाना इंदौरा में दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी सुखविंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव मण्ड सनोअर, डाकघर सनोअर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा आयु लगभग 43 वर्ष को माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व में उद्घघोषित अपराधी घोषित किया गया था।

इंदौरा पुलिस की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त उद्घघोषित अपराधी को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा फरार आरोपियों एवं उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया