home page

भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, वाहन जांच में तीन नशे में धुत गिरफ्तार

 | 
भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, वाहन जांच में तीन नशे में धुत गिरफ्तार


सुपौल, 02 मई (हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा पर शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के तहत डगमारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कामत चौक स्थित मद्य निषेध चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान तीन व्यक्तियों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध शाखा के एएसआई सुधीर कुमार के अनुसार, तीनों युवक नेपाल से शराब सेवन कर अलग-अलग बाइकों से भूतहा की ओर आ रहे थे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध स्थिति में उन्हें रोककर पूछताछ की और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। जांच में तीनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को सुपौल न्यायालय भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है और रोजाना दोपहिया, तीनपहिया व बसों की सघन जांच की जा रही है, ताकि शराबबंदी कानून का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस कार्रवाई में एएसआई सुधीर कुमार के साथ पुलिस टीम के सदस्य प्रकाश कुमार, अजय कुमार, भेदी राज, कुंदन कुमार, प्रदीप कुमार और हरदेव नारायण चौधरी शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र