home page

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 451 किलो गांजा सहित 77 लीटर शराब जब्त

 | 
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 451 किलो गांजा सहित 77 लीटर शराब जब्त


भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 451 किलो गांजा सहित 77 लीटर शराब जब्त


भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 451 किलो गांजा सहित 77 लीटर शराब जब्त


सुपौल, 31 जुलाई (हि.स.)।भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बीरपुर और बिहार पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सतर्कता अभियान के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ और नेपाली शराब बरामद की गई। कार्रवाई में 451 किलोग्राम गांजा तथा 77.325 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई है।

संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सीमा स्तंभ संख्या-1500 के समीप कोसी नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 14 बंडलों से लगभग 451 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्करों ने नदी मार्ग से खेप लाकर उसे झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। बरामद गांजा को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रतनपुर थाना को सौंप दिया गया।

इस अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश शर्मा, उपकमांडेंट सुमन सौरभ, सहायक कमांडेंट जगतार सिंह, मुख्य आरक्षी रवि सहित एसएसबी के जवान तथा रतनपुर थाना के पुलिसकर्मी शामिल रहे।एक अन्य कार्रवाई में सीमा चौकी नियोर के जवानों ने 30 जुलाई की रात भारत से नेपाल जा रहे सप्तरी निवासी राजेश शाह को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से लगभग 20 किलोग्राम प्रतिबंधित 'प्रोटिट' बरामद किया गया।

बरामद सामग्री और स्कूटी को लैंड कस्टम कार्यालय, कुनौली के सुपुर्द कर दिया गया। इसी क्रम में एसएसबी की त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और बिहार पुलिस ने बीरपुर के महादलित टोला स्थित सुधीर पंडित के घर से 23.325 लीटर नेपाली शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।वहीं, सीमा चौकी शैलेशपुर के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या-206/4 के पास साइकिल पर ले जाई जा रही 54 लीटर नेपाली शराब जब्त की। हालांकि इस दौरान तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध एसएसबी पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ लगातार अभियान चला रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र