563 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ किशनगंज का निशार आलम नेपाल में गिरफ्तार
अररिया 18 अप्रैल(हि.स.)।
सीमांचल में इन दिनों सूखे नशे के कारोबार में काफी बढ़ोतरी हुई है और सीमांचल सूखा नशा का ट्रांजिट प्वाइंट बनता जा रहा है।24 घंटे के अंदर सीमा पार नेपाल में नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने दो भारतीय और दो नेपाली नागरिक को भारी मात्रा मे ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।
पहले घटना मे अररिया जिले के सिकटी के मशरक निवासी मो. शरीफ के पास से सौ ग्राम ब्राउन शुगर विराटनगर में बरामद किया गया था तो दूसरी घटना में शनिवार को 563 ग्राम 620 मिलीग्राम के साथ किशनगंज जिले के दिघलबैंक निवासी 22 वर्षीय निशार आलम और नेपाल के झापा जिले के झापा गांवपालिका निवासी 22 वर्षीय शफिक गुल मियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के काठमांडू स्थित कार्यलय को सुचना मिली थी कि झापा के चोपड़ाहा में भारतीय मोटरसाइकिल संख्या बीआर 37आर 1866 पर सवार व्यक्ति ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है।सूचना पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कि टीम के द्वारा कि गयी छापेमारी मे जांच के दौरान निशार आलम के पास से 6 पैकेट मे ब्राउन शुगर बरामद किया गया।जिसकी तौल 608 ग्राम 580 मिलिग्राम प्लास्टिक के साथ व प्लास्टिक के अलावे 563 ग्राम 520 मिलिग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पूछताछ मे इन दोनों ने कारोबार में शामिल होने कि बात कही है।पूछताछ के बाद दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए इलाका पुलिस कार्यालय अनारमनी झापा को सुपुर्द किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

