home page

आईटीबीपी के दाराेगा की पत्नी से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज

 | 
आईटीबीपी के दाराेगा की पत्नी से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज


अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है : एसपी सिटी

मुरादाबाद, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश मेें मुरादाबाद जिले के थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दाराेगा की पत्नी के मोबाइल पर किसी ने कॉल कर अभद्रता की। आरोपित ने महिला को धमकी दी है कि अगर पुलिस से शिकायत की तो यह उसके बेटे को अगवा कर लेगा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीड़ित महिला ने मझोला थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पति आईटीबीपी में एएसआई हैं और असम में तैनात है। यह तीन बेटियों और एक बेटे के साथ घर में रह रही है। बीती चार अप्रैल की रात करीब दो बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने चाले ने अश्लील भाषा में बात की। महिला ने विरोध किया तो आरोपित उसे धमकी देने लगा। आरोपित ने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह उसके बेटे को अगवा कर लेगा और पूरे परिवार पर तेजाब डालकर जिंदा जला देगा।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल