home page

अनूपपुर: रातभर चली धरपकड़ में लंबे समय से फरार 38 वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

 | 
अनूपपुर: रातभर चली धरपकड़ में लंबे समय से फरार 38 वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश


अनूपपुर, 23 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए कॉम्बिंग गश्त अभियान में शनिवार-रविवार को कोतवाली अनूपपुर, कोतमा, भालूमाड़ा और बिजुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 38 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें स्थाई गिरफ्तारी वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी और वसूली वारंटी शामिल हैं। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।

कोतवाली अनूपपुर में 11 वारंटी गिरफ्तार

कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें स्थाई गिरफ्तारी वारंटी बिहारी लाल गुप्ता उम्र 54 वर्ष निवासी सोनमौहरी, चंद्रिका रौतेल उम्र 26 वर्ष निवासी बरबसपुर, राधेलाल यादव उम्र 36 वर्ष निवासी ताराडाड़, शिवदास राठौर उम्र 29 वर्ष निवासी सामतपुर, राज वंशकार उम्र 22 वर्ष एवं राहुल वंशकार उम्र 28 वर्ष निवासी पटौराटोला, संतोष कुमार पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी बस्ती रोड, नीरज उर्फ बिन्दा यादव उम्र 18 वर्ष निवासी औढेरा, विक्रम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बरबसपुर तथा आशीष उर्फ सोनू केवट उम्र 26 वर्ष निवासी बरबसपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इनके विरुद्ध मारपीट, आबकारी अधिनियम, चोरी, माल बरामदगी, धारा 188, 223 बीएनएस सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं।

कोतमा पुलिस ने 9 वारंटियों को पकड़ा

कोतमा पुलिस ने 22 अगस्त की रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान 6 स्थाई वारंट और 3 गिरफ्तारी वारंट, कुल 9 वारंट तामील किए। स्थाई वारंटियों में चाका निवासी नहेतराम जायसवाल उम्र 56 वर्ष, लक्ष्मीकांत जायसवाल उम्र 24 वर्ष, दुल्हीबांध निवासी समयलाल चौधरी उम्र 43 वर्ष, सारंगगढ़ निवासी विकास कुमार केवट उम्र 33 वर्ष, बनियाटोला निवासी मो. समीर उम्र 18 वर्ष तथा लहसुई गांव निवासी मो. ऐयाज उर्फ ऐजाज उम्र 28 वर्ष शामिल हैं। वहीं गिरफ्तारी वारंट के तहत ठोड़हा कोतमा निवासी प्रीतम कोल, जमुड़ी रामनगर निवासी मूलसिंह कंवर तथा गेट दफाई भालूमाड़ा निवासी प्रकाश केवट को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

भालूमाड़ा पुलिस ने 10 वारंट किए तामील

भालूमाड़ा पुलिस ने 22 अगस्त की रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान विभिन्न मामलों में जारी 6 स्थाई गिरफ्तारी वारंट, 3 गिरफ्तारी वारंट और 1 वसूली वारंट, कुल 10 वारंट तामील किए। स्थाई वारंटियों में रोहित केवट, महेंद्र उर्फ रवि केवट, विनीता मिश्रा, विपिन कुमार मिश्रा, नरेंद्र कोल और रतनलाल चौधरी शामिल हैं। गिरफ्तारी वारंट के तहत विजय कुमार साहू, भारत लाल केवट और सुधेश कोल को गिरफ्तार किया गया। वहीं धारा 125(3) के तहत जारी वसूली वारंट में भारत चौधरी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

बिजुरी पुलिस की कार्रवाई में 8 वारंटी गिरफ्तार

बिजुरी पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 4 स्थाई वारंटी और 4 वसूली वारंटी शामिल हैं। स्थाई वारंटियों में राजकुमार बंसल पिता बुधई बंसल उम्र 52 वर्ष निवासी लोहसरा, नानबाबु कोल पिता लेहरू कोल निवासी गल्लैयाटोला, हीरालाल चक्रधारी पिता स्व. श्यामलाल चक्रधारी निवासी भगता तथा करण केवट पिता वासुदेव केवट उम्र 31 वर्ष निवासी लोहसरा शामिल हैं। वहीं वसूली वारंटियों में गंगाराम महरा पिता जीवनराम महरा निवासी गल्लैयाटोला, रामेश्वर पिता स्व. मंगी रजक निवासी केविन दफाई बिजुरी, कमलेश साहू पिता जयकरण साहू उम्र 35 वर्ष निवासी तरसिली तथा मनोज साहू पिता गोपाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी तरसिली को गिरफ्तार किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला