home page

आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई मे तीन किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई मे तीन किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


सहरसा, 28 मई (हि.स.)। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को जंक्शन स्थित तीन नम्बर प्लेटफॉर्म पर तीन किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है।

प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी खुशबू कुमारी को जीआरपी महिला अवर निरीक्षक शिल्पी कुमारी ने गुप्त सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 स्थित नए फुट ओवरब्रिज के पास यात्री शेड में दो संदिग्ध युवक बैठे हुए हैं। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार एवं जीआरपी के निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। वही पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक हाथ में ब्लू रंग का बैग लेकर भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में उनकी पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय रौशन सहनी तथा मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय संजीत कुमार उर्फ रंजीत के रूप में हुई।

पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से तीन किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई ।

अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर कहरा के मार्केटिंग पदाधिकारी राहुल कुमार मिश्रा बतौर दंडाधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनकी उपस्थिति में गांजा जब्ती कारवाई किया गया।

इस मामले में जीआरपी थाना सहरसा में कांड संख्या 23/26 दर्ज किया गया है। वही रौशन सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि गांजा तस्करी हेतु लाया गया था जो फारबिसगंज से पूर्णिया के रास्ते सहरसा पहुंचा था।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार