home page

ट्रांसफार्मर में गुप्त चैंबर बना कर हो रही थी तस्करी, निम्बाहेड़ा पुलिस ने पकड़ी 300 पेटी बीयर

 | 
ट्रांसफार्मर में गुप्त चैंबर बना कर हो रही थी तस्करी, निम्बाहेड़ा पुलिस ने पकड़ी 300 पेटी बीयर


चित्तौड़गढ़, 02 जून (हि.स.)। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टाटा ट्रक में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के भीतर बनाई गई गुप्त स्कीम का पर्दाफाश कर 300 पेटी अवैध बीयर बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन और डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी संजय शर्मा ने टीम गठित की। एएसआई राजेन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक टाटा ट्रक में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भर कर निम्बाहेड़ा से छोटीसादड़ी-प्रतापगढ़ होते हुए गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना पर टीम ने तुरंत नरसिंहगढ़ टोल पर ट्रक को रुकवा कर जांच की। तलाशी में ट्रक के अंदर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में गुप्त चैंबर बना मिला। उसमें 300 पेटी अवैध बीयर छिपाकर रखी थी। कुल 7200 किंगफिशर केन, प्रत्येक 500 एमएल बरामद हुए। पुलिस ने बीयर और टाटा ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक गंगाराम पुत्र मोतीलाल मीणा निवासी हिरीवाली थाना छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। कार्रवाई में एसआई सुरेशचन्द्र, एएसआई राजेन्द्रसिंह, कांस्टेबल सूर्यभानसिंह, सुरेश कुमार, बाबूलाल, आशीष, कृष्णकुमार शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल