home page

सागर : जहरीली शराब मामले में 14 आरोपी गिरफ्तार, 225 लीटर शराब जब्त

 | 
सागर : जहरीली शराब मामले में 14 आरोपी गिरफ्तार, 225 लीटर शराब जब्त


सागर, 07 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद थाना बण्डा एवं थाना बिनायका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 225.12 लीटर (1249 पाव) अवैध देशी शराब 'सागर गोल्ड' जप्त की है।

पुलिस के अनुसार, बण्डा थाना क्षेत्र में अपराध क्रमांक 658/2026, धारा 105, 123, 3(5) बीएनएस एवं 49(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 345 पाव (62.4 लीटर) देशी लाल मसाला शराब जप्त की।

मुख्य आरोपी व जप्ती विवरण अनुसार जुझार सिंह (पिता ब्रजेन्द्र सिंह लोधी, 32 वर्ष, ग्राम नौराज): 240 पाव (43.2 लीटर)

दिनेश सिंह (पिता गुलाब सिंह लोधी, 32 वर्ष, ग्राम नौराज): 40 पाव (7.2 लीटर)

मनोहर लोधी (पिता गुलजार लोधी, 32 वर्ष, ग्राम नौराज): 30 पाव (5.4 लीटर)

राजा लोधी (पिता आधार सिंह लोधी, 45 वर्ष, ग्राम गूगरा): 35 पाव (6.3 लीटर)।

बिनायका पुलिस ने अपराध क्रमांक 98/2026 दर्ज कर आबकारी एक्ट व बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की। यहाँ पुलिस ने आरोपियों के पास से 904 पाव (162.72 लीटर) अवैध शराब बरामद की।

मुख्य आरोपी व जप्ती विवरण अनुसार चन्द्रभान उर्फ चंदू (पिता द्वारिका सिंह राजपूत, 42 वर्ष, ततरवारा): 820 पाव (147.6 लीटर)

भगवान सिंह (पिता देवी सिंह लोधी, 44 वर्ष, ग्राम पाटन): 43 पाव (7.74 लीटर)

अरविन्द यादव (पिता आशाराम यादव, 44 वर्ष, ग्राम पाटन): 22 पाव (3.96 लीटर)

मानसीग (पिता बिहारी अहिरवार, 45 वर्ष, ग्राम पाटन): 19 पाव (3.42 लीटर)

दोनों थानों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 1249 पाव देशी शराब जप्त कर सभी 14 आरोपियों को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें रिमांड पर ले लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे