home page

अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 | 

कटिहार, 02 अप्रैल (हि.स.)। कटिहार पुलिस ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले शिवम राजपूत उर्फ शिवम आर्यन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 01 अप्रैल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ वीडियो बना रहा है, जिसमें वह फायरिंग भी कर रहा है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवम राजपूत को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक अवैध देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या-375/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिवम राजपूत वायरलेस गली अमला टोला थाना नगर जिला कटिहार का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से ही एक मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि शिवम राजपूत ने अवैध हथियार का प्रदर्शन कर फायरिंग करते हुए आम जनता में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न किया था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह