home page

रायपुर : सिलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में स्पंज, स्क्रैप और कॉइल सहित चार वाहन जब्त

 | 
रायपुर : सिलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में स्पंज, स्क्रैप और कॉइल सहित चार वाहन जब्त


रायपुर : सिलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में स्पंज, स्क्रैप और कॉइल सहित चार वाहन जब्त


रायपुर : सिलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में स्पंज, स्क्रैप और कॉइल सहित चार वाहन जब्त


रायपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। थाना सिलतरा पुलिस ने संदिग्ध माल और वाहनों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्पंज, स्क्रैप एवं कॉइल से लदे चार मालवाहक वाहनों को जब्त किया है। मामले में दो व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, आज रविवार को थाना सिलतरा पुलिस को सूचना मिली थी कि, रिंग रोड नंबर-03 स्थित धनेली नाला के पास बड़ी बाउंड्री के पीछे संदिग्ध रूप से मालवाहक वाहनों में भारी मात्रा में स्पंज, कॉइल एवं स्क्रैप रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच एवं पूछताछ शुरू की।

मौके पर उमेश साव निवासी हर्षित विहार कॉलोनी उरकुरा, थाना खमतराई, रायपुर कमिश्नरेट तथा अमन कुमार, निवासी ग्राम धनेली, थाना सिलतरा के संबंध में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 35(1)बी बीएनएसएस एवं धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। बरामद माल के स्रोत, स्वामित्व और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

चार वाहन और भारी मात्रा में माल जब्त-

हाइड्रा वाहन अमन कुमार के कब्जे से। पिकअप वाहन में लगभग 700 क्विंटल स्पंज लोड पाया गया। टाटा मालवाहक वाहन में लगभग डेढ़ टन स्क्रैप लोड मिला। हाइवा वाहन में लगभग एक टन कॉइल लोड पाया गया।

पुलिस द्वारा चारों वाहनों एवं उनमें लदे माल को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब वाहनों एवं माल से संबंधित दस्तावेज, स्वामित्व और स्रोत की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना सिलतरा पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध परिवहन तथा संदिग्ध माल की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर