home page

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण , 25 हाइवा रेत और चैन माउंटेन मशीन जब्त

 | 
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण , 25 हाइवा रेत और चैन माउंटेन मशीन जब्त


जांजगीर-चांपा, 24 नवंबर (हि. स.)। जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम चांपा शशि चौधरी, तहसीलदार प्रशांत पटेल और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को हसदेव नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया।

संयुक्त टीम ने ग्राम सोंठी, पिपरदा, पूछेली, खपरीडीह, बम्हनीडीह और गोविंदा में जांच की। इस दौरान पूछेली, पिपरदा और बम्हनीडीह में अवैध रूप से भंडारित लगभग 25 हाइवा रेत जब्त की गई। वहीं, पूछेली और पिपरदा में चैन माउंटेन मशीन होने की सूचना मिलने पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मशीन को भी जब्त कर लिया।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT