home page

जेडीए जमीन से अवैध खनन कर 360 टन सैंड स्टोन निकाला : दो लोगों पर केस दर्ज

 | 
जेडीए जमीन से अवैध खनन कर 360 टन सैंड स्टोन निकाला : दो लोगों पर केस दर्ज


जोधपुर, 04 अगस्त (हि.स.)। निकटवर्ती केरू क्षेत्र में पत्थर की खान से अवैध रूप से 360 टन सैंड स्टोन निकाला गया। जेडीए पटवारी जोन 5 के सामने मामला आने पर दो लोगों के खिलाफ अवैध खनन का केस दर्ज किया गया। मौका स्थल से एक टे्रक्टर, कंप्रेशर मशीन और हैमर को जब्त किया गया है। घटना को लेकर जेडीए पटवारी जोन पांच ने राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने बताया कि जेडीए जोन 5 के पटवारी कैलाश पूनिया ने रिपोर्ट दी है। इनके अनुसार केरू में आई जेडीए जमीन से अवैध रूप से सैंड स्टोन निकाला गया। सैंड स्टोन तकरीबन 360 टन है। जोकि खंडों के रूप में है। अवैध खनन में लगे महेंद्र और मुकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जेडीए टीम ने वहां से एक टे्रक्टर, कंप्रेशर मशीन के साथ हैमर को भी जब्त किया है। घटना में अब राजीव गांधी नगर पुलिस जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश