home page

नवादा में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच वाहन जब्त, 51.61 लाख का जुर्माना

 | 
नवादा में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच वाहन जब्त, 51.61 लाख का जुर्माना


नवादा, 30 जून (हि.स.)। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को गिट्टी से लदे तीन ट्रक और दो हाइवा जब्त किए हैं। नियमों के उल्लंघन और ओवरलोडिंग के मामले में सभी वाहनों पर कुल 51 लाख 60 हजार 700 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जिला खनन पदाधिकारी अमन प्रत्यय के निर्देश रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली चेकपोस्ट के पास खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया

। कागजात की जांच के बाद वाहनों का वजन नजदीकी धर्मकांटा पर कराया गया, जहां सभी वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक ओवरलोड पाए गए।

खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा ने बताया कि ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर पांचों वाहनों को जब्त कर जांच चौकी पर खड़ा कराया गया तथा स्थानीय थाना को इसकी सूचना दे दी गई। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों पर कुल 51.61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि रजौली एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना वैध चालान के खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। राजस्व की चोरी रोकने तथा सड़कों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी औचक जांच की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन