home page

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई, 40 पाव शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

 | 
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई, 40 पाव शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार


रायपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रायपुर से लगे थाना मुजगहन क्षेत्र के काठाडीह बीएसयूपी कालोनी में एक व्यक्ति के पान ठेले से 40 पाव शराब जब्ती की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज 25 अप्रैल को सूचना मिली कि, काठाडीह बीएसयूपी कालोनी स्थित एक पान ठेले में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब विक्रय कर रहा है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने अज्जू पठान बीएसपी कॉलोनी मुजगहन रायपुर निवासी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। रेड के दौरान आरोपित के कब्जे से कुल 40 पाव देसी और अंग्रेजी शराब कीमती 4100 जब्त किया गया है। आरोपित के विरूद्ध थाना मुजगहन में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर