home page

35 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
35 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार


कांकेर, 14 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने जिले में संचालित उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो आरोपितों कृष्ण कुमार यादव (31वर्ष ) निवासी सुभाष वार्ड, कांकेर तथा पुनित चंद्रवंशी (23वर्ष ) निवासी एम.जी. वार्ड, कांकेर को आज मंगलवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्रे रंग की स्कूटी क्रमांक CG 19 BS 3488 में दो व्यक्ति पुराना बस स्टैंड से मस्जिद चौक की ओर अवैध महुआ शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुराना बस स्टैंड स्थित पान दुकान के पास घेराबंदी कर स्कूटी को रोक लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान कृष्ण कुमार यादव निवासी सुभाष वार्ड, कांकेर तथा पुनित चंद्रवंशी निवासी एम.जी. वार्ड, कांकेर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7 जरीकेन में कुल 35 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली।

दोनों आरोपितों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शेख शरीफ सिद्दीकी, आरक्षक ईश्वर साहू, रामप्रसाद साहू, रोशन राठौर एवं पेट्रोलिंग टीम का याेगदान रहा। कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे