home page

रायपुर : अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपित गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

 | 
रायपुर : अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपित गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई


रायपुर, 30 सितंबर (हि. स.)। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चल रही चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, आज बुधवार को थाना पुरानी बस्ती की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध हथियार रखने वालों की निगरानी एवं जांच कर रही थी। इसी दौरान कैलाशपुरी ढाल, नया रोड, महराजबंद तालाब के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूमता हुआ मिला।

पुलिस टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम चंदन सेन निवासी ग्राम नंदनी जिला दुर्ग बताया। चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग लोहे का चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 511/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर