सुपौल थाना क्षेत्र में मेडिकल दुकान पर छापेमारी, नशे के रूप में ली जाने वाली प्रतिबंधित दवा बरामद
| Mar 3, 2026, 17:15 IST
सुपौल, 03 मार्च (हि.स.)। नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपौल पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सुपौल थाना क्षेत्र के खुखनाहा रोड स्थित एक मेडिकल दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सुपौल पुलिस एवं ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने दुकान से नशे के रूप में ली जाने वाली प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दुकान में एक्सपायर्ड सिरप का भंडारण किया गया था। साथ ही संबंधित मेडिकल दुकान का लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद दवाओं की खरीद-बिक्री की जा रही थी। इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हेतु अभियान आगे भी जारी
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

