407.910 किलो अवैध गांजा के साथ अंन्तराज्यीय गांजा तस्करी का एक आरोपित गिरफ्तार
काेंड़ागांव, 04 नवंबर (हि.स.)। जिले की केशकाल पुलिस ने कार से कुल 407.910 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ राजस्थान के अंन्तराज्यीय गांजा तस्करी के एक आरोपित काे गिरफ्तार किया गया है। आरोपित दीपक कुमार माली निवासी राजस्थान के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
केशकाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुमार माली का तलाशी लेने पर उसके पाकेट से एक रेडमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाईल तथा नगदी रकम 1100 रूपये बरामद हुआ।
कार के डिक्की के अंदर भरकर रखा हुआ भूरे रंग के के सेलोटेप से पैक किया हुआ 78 पैकेट संदिग्ध गांजा जैसा मादक पदार्थ कुल वजन 407.910 किलो ग्राम बरामद हुआ। आरोपित से बरामद वस्तुए एवं कार को मौके पर जप्त किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

