home page

अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

 | 
अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार


जोधपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। कमिश्नरेट की बनाड़ पुलिस ने महादेव नगर खोखरिया गांव में संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 57.5 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ 3 हजार 150 रूपये बरामद किए है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की गई है। उससे अवैध डोडा पोस्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

बनाड़ थानाधिकारी सुरेश चौधरी के अनुसार वे रविवार को गश्त पर थे। तब महादेव नगर खोखरिया गांव में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसके पास से 57 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 3150 रूपए मिले। युवक जाजीवाल विश्रेाईयान बनाड़ निवासी हनुमानरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अवैध डोडा पोस्त को लेकर पड़ताल की जा रही है। अग्रिम जांच करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी की तरफ से की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश