home page

विरार में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी, 12.98 लाख रुपये का माल जब्त

 | 
विरार में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी, 12.98 लाख रुपये का माल जब्त


मुंबई, 6 नवंबर (हि. स.)। मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने विरार पूर्व के चंदनसार रोड स्थित जी.एम. बेवरेज कंपनी के पास एक अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी कर 12 लाख 98 हजार 550 रुपये मूल्य का पटाखा बनाने का कच्चा माल और अन्य सामग्री जब्त की है।

यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल के मार्गदर्शन में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने फैक्ट्री से पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और अन्य सामग्री बरामद की।

इस मामले में विरार पुलिस स्टेशन में तीन आरोपियों सुल्तान मासूमअली मर्चेंट (65), सागर सुरेश पाष्टे (39) और देवेंद्र अजय नायक (27) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 288 और 3(5) तथा भारतीय विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9-बी(1) और 9-बी(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार