home page

महाराजगंज थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

 | 
महाराजगंज थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार


सीवान, 25 अप्रैल (हि.स.)। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार को महाराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा रामलखन चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान धनौती थाने के धरम मकरिया बदली निवासी अवधेश सिंह के पुत्र रोशन सिंह एवं गोरेयाकोठी थाने के छितौली टोला मंगौता निवासी परशुराम सिंह के पुत्र मनमोहन सिंह के रूप में हुई है.एसपी ने बताया कि

तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन कारतूस, तीन मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। इस मामले में महाराजगंज थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में महाराजगंज थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma