अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, तीन गिरफ्तार
मुरादाबाद, 17 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद के थाना ठाकुरद्वारा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्रान्तर्गत अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया और 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से बने व अधबने अवैध शस्त्र एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
थाना ठाकुरद्वारा के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार परमार ने बताया कि थाना ठाकुरद्वारा पुलिस व एसओजी टीम मुरादाबाद द्वारा शुक्रवार को संयुक्त चेकिंग के दौरान रतुपुरा मोड़ ठाकुरद्वारा से पहले खाली पड़े प्लाट से थाना डिलारी क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निवासी आरोपित गोविन्दा पुत्र रुप सिंह को 3 अदद नाजायज देशी तमंचो के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपित से तमंचों के बारे में जानकारी करने पर अभियुक्त द्वारा बताये गये स्थान मोहल्ला सूफियान कस्बा व थाना ठाकुरद्वारा पर एक मकान से दो आरोपित थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के मौहल्ला सूफियान मछली बाजार कस्बा निवासी नाजिम पुत्र शमशाद हुसैन व कासिम पुत्र शमशाद हुसैन को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 2 ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडर मशीन, एक शिकंजा नाल, 20 अर्धनिर्मित नाल, 14 अर्धनिर्मित बाडी, 7 तंमंचे की चाप बनाने की लकड़ी, 01 लोहा काटने वाली आरी , 2 हथौडे, 01 प्लास, 01 गोल सन्डासी, 3 रेती, 1 पेचकस, 2 छेनी, 19 तंमचे की बाडी बनाने की लोहे की पत्ती कटी हुयी, 7 अर्ध बने ट्रिगर , 8 अर्ध बने हैमर, 4 गिराइन्डर के इस्तेमाली ब्लेड, स्क्रू व स्प्रिंग, एक लोहे का बाट 10 किलो का बरामद किया गया।
पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि नाजिम पुत्र शमशाद हुसैन व कासिम पुत्र शमशाद हुसैन उपरोक्त द्वारा बताया कि हम दोनों मिलकर 315 बोर व 12 बोर के तमंचे इसी फ्रैक्ट्री में तैयार करते हैं और आर्थिक लाभ लेने हेतु किसी को बेच देते हैं । इस काम में हमारे साथी इकबाल पुत्र नत्थू निवासी फरीदपुर थाना डिलारी व रोहित जो कभी कभी तमंचा बनाने में हमारा साथ देते हैं व तमंचा सप्लाई का काम भी करते हैं।
आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना ठाकुरद्वारा के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार परमार, उप निरीक्षक ओमपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर रजत कुमार एसओजी टीम प्रभारी दारोगा अमित कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, अवनीश कुमार, साजिद हसन, संगम कसाना, प्रविन्द्र, निशान्त, रोहित कुमार, मोहित कुमार महिला कांस्टेबल हिना शर्मा आदि रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

