home page

यमुनानगर:अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, संभावित वारदात नाकाम

 | 
यमुनानगर:अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, संभावित वारदात नाकाम


यमुनानगर, 23 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया। व्यासपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।

पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि शाहपुर बाग के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से विदेशी निर्मित पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक की पहचान हरजशन (22) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में उसके आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े कुछ तथ्य सामने आए हैं। बताया गया है कि वह पूर्व में भी एक आपराधिक मामले में संलिप्त रहा है और हाल ही में एक मारपीट की घटना में उसका नाम सामने आया था।

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार