home page

दहेज हत्या में वांछित पति गिरफ्तार

 | 
दहेज हत्या में वांछित पति गिरफ्तार


नोएडा, 14 सितंबर (हि.स.)। थाना कासना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपित को सोमवार की शाम को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सोनू हरियाणा के जनपद पानीपत का रहने वाला है। बीती 27 जुलाई को एक महिला ने कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। आरोपित पति सोनू तब से फरार चल रहा था। सोमवार की शाम को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में वांछित अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी