home page

प्रेम संबंध में पति की हत्या, पांच आरोपित गिरफ्तार

 | 
प्रेम संबंध में पति की हत्या, पांच आरोपित गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 16 जुलाई (हि. स.)। बागडोगरा में सिर कटा शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी भी शामिल हैं। गुरुवार को बागडोगरा थाने की पुलिस ने घटना के कुछ किलोमीटर दूर फांसीदेवा इलाके से मृतक मोहम्मद इमाम का सिर बरामद किया ।

मिली जानकारी के अनुसार, अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। पहचान छिपाने के लिए हत्या के बाद शव का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। बीते मंगलवार को हंसखोवा चाय बागान में चाय पत्ते तोड़ने के दौरान मजदूरों ने बिना सिर का शव देखा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी ममीना बेगम, उसके प्रेमी सुदीप पाल को गिरफ्तार किया।इसके अलावा तीन अन्य सहयोगियों—निताई पाल, बापी पाल तथा कौशिक नाथ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पत्नी का पिछले सात वर्षों से प्रेम संबंध था और इसी कारण पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। आरोपित सुदीप पाल ने मोहम्मद इमाम को बिहार के किशनगंज से बागडोगरा बुलाया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। घटना के कुछ किलोमीटर दूर फांसीदेवा इलाके से एक सिर भी बरामद हुआ है, जिसकी पहचान की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में आज (गुरुवार) पेश किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार