home page

*पत्नी की हत्या के  जुर्म में पति गिरप्तार*

 | 
*पत्नी की हत्या के  जुर्म में पति गिरप्तार*


पश्चिम चंपारण (बगहा),15जून(हि.स.)। बगहा पुलिस जिला के

लौकरिया थानान्तर्गत नरकटी गांव में पत्नी की हत्या के मामलें मेँ पुलिस ने पति को गिरप्तार कर लिया है।

बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है,

उन्होंने आगे बताया है कि दस जून को रात्रि करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि लौकरिया थानान्तर्गत गॉव नरकटी के आम के बगीचा में एक महिला का शव टंगा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, FSL टीम एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहा पाया गया कि एक आम के पेड़ में दुपट्टा से एक महिला के गला में बांधकर शव को पेड़ पर टांग दिया गया है।

स्थानीय पुलिस द्वारा शव को FSL टीम के सहयोग से पेड़ से उतारकर थाना लाया गया। अगले दिन सुबह में उक्त शव की पहचान हेमलता कुमारी उम्र करीब 24 वर्ष पति गौतम काजी ग्राम-गरकटी, थाना-लौकरिया, जिला-प० चम्पारण के रूप में की गयी।शव की पहचान होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर के नेतृत्व में पुलिस की टीम मृतका के ससुराल पहुंची तो पाया गया कि उसके घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

मृतका के पति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तो उसे पकड़ कर थाना लाया गया। पुलिस द्वारा जब मृतका के पति से पूछताछ किया गया पूछताछ के क्रम में गौतम काजी के द्वारा अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार किया गया तथा उसके द्वारा बताया कि दस जून को शाम के समय हमारी पत्नी से झगड़ा हुआ था तो मैं अपनी पत्नी को लाठी एवं कुदाल के बेंट से मारा थे। उसके बाद गौतम काजी अपने घर से बाहर चला गया। कुछ देर के बाद मृतका भी अपने घर से निकल गयी तथा आम के बगीचा एवं ईंख के खेत की ओर गयी। जब इस बात की जानकारी गौतम काजी को हुआ तो वह भी ईख के खेत की तरफ गया। ईख के खेत में ही दोनो के बीच फिर से झगड़ा हुआ।

गौतम काजी आवेश में आकर ईख के खेत मे ही पटककर अपनी पत्नी के छाती पर चढ़कर अपने दोनो हाथ से गर्दन दबा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उसके बाद गौतम काजी दुर जाकर छुप गया तथा और अंधेरा होने का इंतजार करने लगा। अंधरा होने पर जब लोगो की आवाजाही कम हो गयी तब अपनी पत्नी के मृत शव को लेकर आम के पेड़ के पास गया तथा उसके ओढ़े हुए दुपट्टा को उसके गले में बांधकर आम के पेड़ के टहनी में लटका दिया जिससे आत्महत्या होना प्रतीत हो।गौतम काजी के द्वारा पुलिस टीम को ईख का खेत जहाँ अपनी पत्नी की हत्या किया था उसका तथा आम का पेड़ जहाँ मृतका का शव लटका हुआ था उसकी पहचान कियाऔर घटनास्थल के पास से ही पुलिस को एक बिहार ग्रामीण बैंक का पासबुक पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी