home page

बंधक बनाए गए युवक की मौत, अपहरण-हत्या के आरोप में 10 नामजद

 | 
बंधक बनाए गए युवक की मौत, अपहरण-हत्या के आरोप में 10 नामजद


मथुरा, 23 सितम्बर (हि.स.)। थाना जैत क्षेत्र के गांव कुंजनगर में दो युवकों को कथित रूप से बंधक बनाकर रखने और उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के मामले में युवक की मौत के बाद नया मोड़ आ गया। वहीं बुधवार को बंटी की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में अपहरण, हत्या और आपराधिक षड्यंत्र समेत गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की है। मामले में 10 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने बुधवार शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना जमुनापार क्षेत्र के गौसना, लोहवन निवासी शीला पत्नी स्वर्गीय मान सिंह ने थाना जैत में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके बेटे बंटी और शंकर को कुंजनगर निवासी कुछ लोगों ने बंधक बनाकर रखा है। आरोप है कि दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 639/2026 दर्ज कर धारा 127(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की थी। इलाज के दौरान बंटी की मौत से बढ़ीं गंभीर धाराएं पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद वादिया के पुत्र बंटी की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमे में अपहरण कर हत्या करने, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की। मामले में ललित, अवधेश, हरेंद्र, मनोज, राजू, महेंद्र, सुनील, भीमसेन, गुड्डी देवी और ममता निवासी कुंजनगर को नामजद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरूकर दी है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सोनू कुमार, उपनिरीक्षक अंकित कुमार और उपनिरीक्षक शिव कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार