home page

होजरी व्यापारी की हत्या से सनसनी, सिर पर चोट के निशान

 | 
होजरी व्यापारी की हत्या से सनसनी, सिर पर चोट के निशान


कानपुर, 08 मई (हि.स.)। फीलखाना खाना क्षेत्र अंतर्गत होजरी व्यापारी की हत्या कर दी गई। इलाके लोग व्यापारी को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पड़ताल में जुड़ गई है।

शिवाला इलाके में रहने वाले बालकिशन चौरसिया के बेटे विजय चौरसिया (42) की इलाके में ही होजरी की दुकान है। मृतक के भाई विजय ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि इसी शिवाला स्थित सवाई सिंह हाता में उनका भाई लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके सिर पर चोट की गहरे निशान थे। इलाकाई लोगों से पूछताछ करने पर उन्हें ज्ञात हुआ की आखिरी बार वह एक रेस्टोरेंट संचालक के बेटे के साथ देखा गया था।

वहीं मृतक के भाई विजय ने बताया कि इलाके में हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन मुझे शक है कि मेरे भाई की निर्मम हत्या की गई है। आखिरी बार वह शिवाला स्थित रेस्टोरेंट के मालिक के बेटे के साथ देखा गया था।

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि विजय कुमार चौरसिया उम्र लगभग 42 वर्ष गंभीर अवस्था में पाए गए, जिनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। परिजनों से पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि मृतक किसी व्यक्ति के साथ घर से निकले थे। प्रकरण में सभी पहलुओं पर गहनता से जांच एवं पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना के संबंध में आवश्यक तथ्य संकलित कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप