हनी टे्रप : दोस्ती और मधुर संबंध बनाकर 20 लाख ऐंठे, अब 15 लाख की डिमाण्ड कर धमका रहे
जोधपुर, 21 मई (हि.स.)। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर चार में रहने वाले एक युवक को हनी टे्रप में फं साकर महिला 20 लाख रूपए ऐंठ लिए। रूपयों की डिमाण्ड पूरी नहीं करने पर झूठा केस भी दर्ज करवा दिया। अब मुकदमें में राजीनामा करवाने के नाम पर 15 लाख की डिमाण्ड की जा रही है। पीडि़त का बार बार धमकियां दी जा रही है। पुलिस के पास पहुंचे युवक का केस दर्ज नहीं किया गया तो उसने कोर्ट की शरण ली और नामजद तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी पाली जिले की मां बेटी और बेटा है। कुड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 4 में रहने वाले एक युवक ने यह रिपोर्ट दी है। वह तीन साल से पाली जिले के एक युवती रतन के साथ जान पहचान हुई थी। बाद में उनके बीच में नजदीकियां बढ़ गई और संबंध मधुर हो गए। वह पाली से जोधपुर आती जाती थी तब उसे होटल कैफे में लेकर जाता था। रतन उससे अपनी जरूरतें बताकर रूपए लेती थी। कभी मां की बीमारी का बहाना बनाकर रूपए लेती तो कभी खरीदारी के बहाने रूपए लेती थी। मां की बीमारी का बताए जाने पर पीडि़त युवक ने अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। फिर वह उसका दुरूपयोग करने लगी। उसकी मां और एक भाई भी एटीएम का दुरूपयोग कर जब मर्जी बैंक खाते से रूपए निकालने लगे थे।
मगर वह फिर भी रूपयों की डिमाण्ड करती रहती थी। उसे हकीकत पता लगने पर रूपए देना बंद कर दिया तब वह उसे ब्लैकमेल करने लगी और झूठा मुक दमा भी उस पर करवा दिया। इस मुकदमें में वह राजीनामा के नाम पर 15 लाख की डिमाण्ड करने लगी। वह रूपए नहीं दिए जाने के एवज में जेल भिजवाने के लिए धमकाने लगी है।
पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि वह तीन साल तक उसकी मदद करता रहा, मगर वह अब ब्लैकमेल कर 15 लाख की डिमाण्ड कर रही है साथ ही मां बेटी और बेटा उसे धमकी दे रहे है। 26 फरवरी 26 को पीडि़त कुड़ी थाने में केस दर्ज करवाने गया मगर उसका केस दर्ज नहीं किया गया। इस पर अब उसने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से मां बेटी और बेटे का नामजद कर केस दर्ज कराया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

