home page

मादक पदार्थ बेचने वाली हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार

 | 
मादक पदार्थ बेचने वाली हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार


नोएडा, 23 मार्च (हि.स.)। थाना फेस -1 पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाली एक हिस्ट्रीशीटर महिला को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

थाना फेस- 1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने साेमवार काे बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने नूरी पत्नी मनोज निवासी सेक्टर 9 को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 40 वर्ष है। इसके खिलाफ पूर्व में 12 मुकदमे दर्ज है। यह काफी दिनों से मादक पदार्थ बेचने के लिए धंधे में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि यह महिला थाना फेस तीन की हिस्ट्रीशीटर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी