home page

मामूली विवाद में लाठी-डंंडों से पीटकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या

 | 

फतेहपुर, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह मामूली विवाद में एक हिस्ट्रीशीटर की लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। बचाने गए माता पिता और युवक की भाभी के ऊपर भी लाठी डंडों से हमला कर लहू लुहान कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गईं।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के राहिमालन का पुरवा गांव में निवासी कुन्नू यादव (40) हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति है, जिस पर हुसेनगंज थाना में कई मुकदमें दर्ज हैं। शनिवार काे वह घर के बाहर बैठकर गाली गलौज कर रहा था। तभी पड़ोसी कमलेश यादव, मनीष, सचिन, सुरेन्द्र सहित अन्य लोग लाठी डंडे लेकर आए और कुन्नु के ऊपर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। बेटे की चीख पुकार सुनकर दौड़े माता पिता और भाभी को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गये। पुलिस ने घायलों को नजदीक अस्पताल हुसैनगंज में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, उपचार के दौरान कुन्नू ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने परिजनों को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुन्नू यादव ने पड़ोसी को गाली दे देने की वजह से विवाद बढ़ा था, तभी पड़ोसी ने उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे किन्नू यादव की मौत हो गई। मारपीट के दौरान घायल माता-पिता और भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक एक हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति था जिस पर कई मुकदमें भी दर्ज हैं। फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार