कटरा क्षेत्र में हिंदू परिवारों ने कथित उत्पीड़न और असुरक्षा को लेकर प्रशासन से लगाई गुहार
जबलपुर, 15 मई (हि.स.)। जबलपुर के कटरा क्षेत्र में हिंदू परिवारों ने कथित उत्पीड़न और असुरक्षा को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है। स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा लगातार डराने-धमकाने और अनैतिक गतिविधियों के चलते कई हिंदू परिवार पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
शुक्रवार को पीड़ितों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके घरों के आसपास मांस के टुकड़े फेंके जा रहे हैं, पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं और उन्हें भय का माहौल बनाकर परेशान किया जा रहा है। मामले को लेकर प्रभावित परिवारों ने पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और मुख्य न्यायाधीश को शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, अधिवक्ताओं और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे क्षेत्र में कैंप लगाकर आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने पुलिस से मामले की तत्काल जांच कर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

