सपा विधायक के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने दी कोतवाली में तहरीर
| Sep 1, 2026, 15:54 IST
बस्ती, 01 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी से बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव द्वारा अपने फेसबुक पर लगाए जाने से हिंदू वादी संगठनों में रोष है। इसको लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर जिस प्रकार से गाेरक्ष पीठाधीश्वर महाराज का वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है, उसको लेकर लिखित तहरीर कोतवाली में देने के साथ पुलिस कप्तान से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे। इसको लेकर बातचीत करने पर सदर कोतवाल बृजा नन्द सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / महेंद्र तिवारी

