गौवंश के तीन कटे सिर मिले, हिन्दू संगठनों ने सड़क पर रखकर लगाया जाम
| Mar 11, 2025, 19:24 IST
सहारनपुर, 11 मार्च, (हि.स.)। सहारनपुर में सरसावा थाना क्षेत्र के पिलखनी में मंगलवार को गौवंश के तीन कटे सिर मिलने से हंगामा मच गया। विरोध में उतरे हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कटे सरों को राधा स्वामी आश्रम के पास रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाने की कौशिक की। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरसावा पुलिस पर ही आरोप लगाते हुए मौके पर बडे अधिकारियों के आने पर जाम खोलने की बात कही। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता विश्व सिंह कांबोज ने पुलिस पर गौतस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि सरसावा क्षेत्र में लगातार गौकशी की शिकायत मिल रही है लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / MOHAN TYAGI

