home page

जबलपुर - हाईवे पर मिला वृद्ध का शव

 | 
जबलपुर - हाईवे पर मिला वृद्ध का शव


जबलपुर, 21 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पनागर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित टॉप टेन ढाबे के पास गुरुवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क किनारे पड़े करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई संदिग्ध चोटों के निशान मिले हैं। बुजुर्ग के हाथों, घुटनों और गले के पास छिलने व गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं भीषण गर्मी के चलते शरीर पर सनबर्न के लक्षण भी नजर आए हैं। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और समय का खुलासा हो सकेगा। वहीं आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी खंगालते हुए मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक