एसटीएफ ने 38 लाख की हीरोइन के साथ एक दबाेचा
देहरादून, 21 मई (हि.स.)। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने उसके पास से 129 ग्राम हीरोइन बरामद की है। जिसकी
कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार मे 38 लाख रुपये बताई गई है।
एसटीएफ और राज्य पुलिस मुख्यमंत्री के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' अभियान के तहत राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रही है। इसी क्रम में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कुमाऊं टीम ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलभट्टा क्षेत्र में एक
बाइकसवार काे गिरफ्तार किया है। इसके पास से 129 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। इसके बाद व्यक्ति काे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेश मौर्य पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम चौनडेरा, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आराेपित ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली के कुछ लोगों के संपर्क में था और कम दाम में हीरोइन खरीदकर कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। अब आरोपित के नेटवर्क और उसके फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आराेपित के खिलाफ उत्तर प्रदेश में चोरी, आर्म्स एक्ट, पुलिस मुठभेड़, धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस या एसटीएफ/एएनटीएफ को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

